glowing skin tips: सांवले रंग की लड़कियों का भी चेहरा लगेगा दमकने, अगर करेंगी ये 8 काम, Beauty Tips in Hindi
glowing skin tips: सांवले रंग की लड़कियों का भी चेहरा लगेगा दमकने, अगर करेंगी ये 8 काम
सांवली रंगत वाली लड़कियां अगर आपनी स्किन में ग्लो भरना चाहती हैं, तो अपनी स्किन का ध्यान रखें। यहां जानें ऐसे आसान से ब्यूटी टिप्स जिसकी मदद से आपका चेहरा दमकने लगेगा।
how to make dark skin glow naturally at home
glowing skin tips: सांवले रंग की लड़कियों का भी चेहरा लगेगा दमकने, अगर करेंगी ये 8 काम
फेयरनेस क्रीम गोरा करने का भले ही कितना दावा कर ले, लेकिन जब तक आप अपनी स्किन की केयर ठीक से नहीं करेंगी आपको रिजल्ट नहीं मिलेगा। इस बात में कोई शक नहीं है कि सांवले रंग वाली लड़कियां गोरी रंगत वाली लड़कियों की तुलना में कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव होती हैं। मगर इस टोन वाली लड़कियों को अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ती है। स्किन की क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग अगर रूटीन से की जाए तो ग्लोइंग स्किन पाना कोई मुश्किल बात नहीं है। आइए जानते हैं सांवले रंग वाली लड़कियां चेहरे को कैसे ग्लोइंग बना सकती हैं...
व्यायाम की डालें आदत
जिम में घंटों पसीना बहाने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसे कैलोरी तो बर्न होती ही है साथ में स्किन पर ग्लो भी आता है।
स्क्रबिंग
डार्क कॉम्प्लेक्शन की टैनिंग हटाने के लिए स्क्रबिंग करना जरूरी है। इसके लिए आप एक दिन शहद, चीनी और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो वहीं, दूसरे दिन ओट्स और दूध मिला कर एक्सफोलिएट कर सकती हैं। इनके प्रयोग से आप अपनी गर्दन, होंठ और आंखों के आस-पास के एरिया को साफ कर सकती हैं।
करें हाथ-पांव और घुटनों की सफाई
धूप में एक्सपोज होने वाले अपने हाथ-पैर और घुटनों की सफाई करने के लिए पैक तैयार करें। इसके लिए 1/2 कप पपीते का गूदा, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच शहद और एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। 15 मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
अंडे का फेस पैक
अंडे का सफेद हिस्सा लेकर उसमें ग्लिसरीन, चंदन पाउडर, टमाटर का रस और बेसन मिलाएं। एक गाढ़ा पेस्ट बना कर स्किन पर कम से कम 7 दिनों तक नॉनस्टॉप लगाएं।
नींबू और खीरे का जूस
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए उस पर खीरे और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। आप इस जूस को न सिर्फ फेस पर बल्कि पूरी बॉडी पर नहाने से 15 मिनट पहले लगा सकती हैं। इससे स्किन की ड्रायनेस दूर होगी।
धूप में निकलने से पहले करें ये काम
धूप में निकलने से पहले अपनी स्किन पर सन स्क्रीन लोशन लगाएं। साथ ही अपने चेहरे की क्लीनिंग पर भी ध्यान दें। अपने चेहरे को दिन में दो बार से ज्यादा न धोएं नहीं तो वह ड्राय हो सकता है।
खुद को रखें हाइड्रेट
रोजाना कम से कम 12 गिलास पानी पीएं। सर्दी का मौसम हो तब भी पानी पीने में कमी न रखें। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। पानी की जगह आप गाजर, नारियल पानी या अंगूर का जूस पी सकती हैं।
नाइट फेस पैक लगाएं
रात में सोने से पहले दूध में भिगोए हुए 4 बादाम को पीस लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सुबह उठने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा रोजाना 15 दिन तक के लिए करें। इससे आपकी स्किन का ग्लो बढ़ेगा।
Subscribe to Notifications
Ghee For Hair: बालों को लंबा-घना और काला बनाने के लिए करें देसी घी की मालिश, जानें लगाने का तरीका
अगला लेख
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें
tips for glowing skin homemade how to get spotless skin naturally at home how to get glowing skin overnight naturally how to get glowing skin naturally how to get fair skin naturally at home fast home remedies for glowing skin in one day glowing skin secrets
Web Title : how to make dark skin glow naturally at home
पाइए लाइफस्टाइल टिप्स (Lifestyle Tips) और ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips ) सबसे पहले नवभारत टाइम्स पर। नवभारत टाइम्स से हिंदी समाचार (Hindi News) अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App और रहें हर खबर से अपडेट।
Hindi NewsLifestyle Tips in HindiBeauty Tips in Hindi how to make dark skin glow
Ghee For Hair: बालों को लंबा-घना और काला बनाने के लिए करें देसी घी की मालिश, जानें लगाने का तरीका
अगर आपके बाल ड्राय, पतले या उनकी ग्रोथ रुक गई है तो देसी के प्रयोग से उन्हें ठीक किया जा सकता है। बेजान बालों में नई जान डालने के लिए देसी घी बेहद असरदार होती है। यहां जानें इसका प्रयोग...
how to apply desi ghee mask on hair for thick black and shiny hair
Ghee For Hair: बालों को लंबा-घना और काला बनाने के लिए करें देसी घी की मालिश, जानें लगाने का तरीका
घी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है। घी का प्रयोग पुराने जमाने से बालों के कई रोग को खत्म करने के लिए किया जाता था। इसे रोज खाने के अलावा आप इससे रूसी, दोमुंहे बाल, सफेद बाल या फिर डीप कंडीशनिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वे लड़कियां जिनकी हेयर ग्रोथ बहुत धीमी है, वे भी इससे सिर की मालिश करके फायदा उठा सकती हैं।
बेजान बालों में नई जान डालने के लिए देसी घी का प्रयोग अन्य तेलों के मुकाबले काफी फायदेमंद है। इसमें जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेयर केयर के लिए बेहद जरूरी हैं। आइए जानते हैं बालों में घी लगाने के बेशुमार फायदे...
1. बालों को हाइड्रेट करता है
1-
बालों में नमी की कमी के कारण बाल डल और डैमेज हो जाते हैं। मगर घी में पाया जाने वाला हेल्दी फैटी एसिड स्कैल्प को पोषण पहुंचा कर बालों की जड़ों को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे बाल मुलायम बनते हैं।
2. बालों की बनावट को मजबूत करता है
बालों पर अगर सीधे घी लगाया जाए तो वह अपनी चिकनाई से उनके टेक्सचर में सुधार करता है। इसे लगाने के लिए बस एक चम्मच घी गर्म करें और फिर उसे अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे सिर और बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ घंटों के बाद सिर को शैंपू से धो लें।
3. बालों की करे डीप कंडीशनिंग
रातभर के लिए अगर बालों की डीप कंडीशनिंग करनी है तो अपने बालों में घी लगाकर छोड़ दें। फिर शॉवर कैप से सिर को ढक लें और सुबह उठकर अपने बालों को धो लें।
4. हेयर ग्रोथ को दे बढ़ावा
गर्म घी से सिर की मालिश न केवल सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाएगा बल्कि इससे बाल घने और लंबे भी होंगे। अगर आपके बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे होती है तो घी से मालिश जरूर करें।
दो मुंहे बालों के लिए घी हेयर मास्क
2 से 3 चम्मच घी लें और उसे गर्म कर लें।
फिर उसे पूरे बाल में न लगाते हुए केवल उसके छोर पर लगाएं।
1 घंटे के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धो लें।
हेल्दी बालों के लिए ऐसे बनाएं घी का हेयर मास्क
2 बड़े चम्मच घी और 1 बड़ा चम्मच जैतून या नारियल का तेल मिलाएं।
थोड़ा-सा गर्म करें ताकि सामग्री एक साथ पिघल जाए।
अब इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
फिर इससे सिर और बालों की अच्छी तरह से मालिश करें।
अपने सिर को एक शॉवर कैप से कवर करें। 30 मिनट के बाद बाल धो लें।
रूसी से छुटकारा पाने के लिए घी हेयर मास्क
2 चम्मच घी लें और उसे पिछला लें। फिर उसमें आधा नींबू का रस मिलाएं।
इससे सिर की हल्के हाथों से मसाज करें।
30 मिनट के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
Subscribe to Notifications
Body Care: काली कोहनी और घुटने से न हों अब शर्मसार, 10 मिनट में इन नुस्खों से पाएं परिणाम
अगला लेख
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें
how to apply ghee on hair ghee on hair overnight ghee on hair before and after ghee hair mask ghee for thick hair ghee for hair ayurveda ghee for grey hai desi ghee for fair skin
Web Title : how to apply desi ghee mask on hair for thick black and shiny hair
पाइए लाइफस्टाइल टिप्स (Lifestyle Tips) और ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips )
Hindi NewsLifestyle Tips in HindiBeauty Tips in Hindi how to apply desi ghee mask on hair for thick black and shiny hair
Body Care: काली कोहनी और घुटने से न हों अब शर्मसार, 10 मिनट में इन नुस्खों से पाएं परिणाम
चेहरे के साथ-साथ अपनी कोहनी और घुटनों की भी देखभाल करना जरूरी है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपचार की मदद से इनके कालेपन से छुटकारा पा सकती हैं।
how to lighten dark elbows and knees quickly with home remedies
Body Care: काली कोहनी और घुटने से न हों अब शर्मसार, 10 मिनट में इन नुस्खों से पाएं परिणाम
हम अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए न जानें कितने ही प्रोडक्ट्स लगाते हैं। मगर वहीं, अपनी कोहनी और घुटनों को कई बार नजरअंदाज कर देते हैं। वह सिचुएशन बड़ी ही ऑक्वर्ड बन जाती है जब इन काले घुटनों और कोहनी के साथ आपको शॉट्स या स्लीवलेस ड्रेस पहननी पड़ जाती है। इसलिए अगर आपके पास 10 मिनट का भी समय हो तो नहाने से पहले इन पर हल्दी, बेकिंग सोडा, एलोवेरा जेल या फिर टमाटर आदि का पैक लगाकर इन्हें साफ और चमकदार बना सकती हैं। यहां जानें कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने के कुछ खास घरेलू नुस्खे....
1. बेकिंग सोडा और पानी
1-
सामग्री-
3-4 टीस्पून बेकिंग सोडा
पानी- जरूरत अनुसार
बनाने का तरीका बताई गई सामग्री को एक साथ मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपनी कोहनी पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे सप्ताह में दो बार करें।
यह कैसे काम करता है बेकिंग सोडा एक्सफोलीएटिंग और स्किन-लाइटनिंग गुणों से भरा है। यह आपकी त्वचा पर जमी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
2. नींबू, चीनी और शहद
सामग्री-
1 नींबू
1 बड़ा चम्मच चीनी
1 बड़ा चम्मच शहद
बनाने की विधि-
एक कटोरी में एक नींबू का रस निचोड़ें। इसमें एक-एक चम्मच चीनी और शहद मिलाएं। तैयार किए हुए पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगा कर धीरे से स्क्रब करें और लगभग 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाकर छोड़ दें।
यह कैसे काम करता है नींबू, शहद, और चीनी को मिलाकर लगाने से स्किन चमकदार और साफ होती है। नींबू के रस और शहद से स्किन ब्राइट होती है। वहीं, चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करती है।
3. हल्दी
सामग्री-
2 चम्मच हल्दी पाउडर
पानी (आवश्यकतानुसार)
बनाने की विधि-
हल्दी पाउडर में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और एक गाढा पेस्ट बनाएं। फिर इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इसे धोने से पहले 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद इसे स्क्रब करते हुए साफ कर लें।
यह कैसे काम करता है इसमें मौजूद करक्यूमिन शरीर में मेलेनिन की गतिविधि को रोकता है, जिससे आपकी कोहनी और घुटनों का रंग साफ होता है।
4. एलोवेरा
सामग्री- 1-2 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
बनाने की विधि- एक बड़ा चम्मच एलो वेरा जेल लें और उसे सीधे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बेस्ट रिजल्ट के लिए आप ऐसा रोज या एक दिन छोड़ कर करें।
यह कैसे काम करता है एलोवेरा में एलोइन नामक कंपाउंड होता











Comments
Post a Comment